Showing posts with label Poetry. Show all posts
Showing posts with label Poetry. Show all posts

June 17, 2011

बस एक शिकायत है

हम तो सबको समझाएं,
मगर कोई हमें जब समझाए,
हम घबरा क्यों जाते हैं ?
उलझनें सबकी सुलझा कर,
हम ख़ुद उलझते जाते हैं.

है ज़िंदगी बड़ी या उसका दुख बड़ा,
जो समझ गया बस वही खड़ा,
बाक़ी सब टूटते जाते हैं.

है ख़ुद से बस यही शिकायत,
हम तो सबको समझाएं,
मगर कोई हमें जब समझाए,
हम घबरा क्यों जाते हैं ?

June 10, 2011

Meri Khushi

मेरी हंसी भी तुम, मेरी ख़ुशी भी तुम...
मेरी हंसी भी तुम, मेरी ख़ुशी भी तुम...
तुम बिन नहीं है कुछ, कुछ नहीं तुम बिन...

मेरी हंसी भी तुम, मेरी ख़ुशी भी तुम...
जीना तुमही से है, तुमपर है ये ख़त्म...
सांसे थमने लगी, रुकने लगी धड़कन..

मेरी हंसी भी तुम, मेरी ख़ुशी भी तुम...
तुम बिन नहीं है कुछ, कुछ नहीं तुम बिन...

मुझमें हूं मैं कहां, मुझमें हो तुम ही तुम
मुझमें हो तुम ही तुम, मुझमें हो तुम ही तुम
तुम बिन नहीं है कुछ, कुछ नहीं तुम बिन...

Meri Khushi (Audio)